नई दिल्ली, दिसम्बर 18 -- मौजूदा एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट के दौरान स्निकोमीटर की गड़बड़ी का मुद्दा शांत होता नहीं दिखाई दे रहा है। ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स कैरी आउट हो चुके थे लेकिन स्निकोमीटर ने गलती की और डीआरएस के दौरान स्पाइक उस समय दिखाया जब गेंद अभी बल्ले की ओर से गुजरी ही नहीं थी। कैरी उसके बाद शतक बनाकर आउट होते हैं. स्निकोमीटर ऑपरेट करने वाली कंपनी ने गलती मानते हुए माफी मांग ली है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने इस गड़बड़ी पर नाराजगी तो जताई ही थी, अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी भी स्निकोमीटर में गड़बड़ी की आलोचना कर रहे हैं। दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने स्निकोमीटर को 'अब तक की सबसे खराब तकनीक' करार दिया है। स्निकोमीटर विवाद पर मिचेल स्टार्क ने कहा, 'स्निको को बर्खास्त करने की जरूरत है। ये अब तक की सबसे खराब टेक्नॉलजी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.