मधुबनी, दिसम्बर 6 -- मधवापुर, निज प्रतिनिधि। पिहवारा गांव में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। युवक की लाश बंद कमरे में फांसी के फंदे से लटकी थी। पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर शव को घर से बाहर निकाला। मामला पिहवारा गांव के कुम्हार टोल का है। पुलिस ने शव की बरामदगी शनिवार करीब ढाई बजे दिन में की। मृतक, उसी गांव के स्व. देवेंद्र ठाकुर का 23 वर्षीय बेटा संजीव ठाकुर ऊर्फ छोटन था। ग्रामीणों के अनुसार, युवक विक्षिप्त था। करीब दस दिनों से उसकी मानसिक स्थिति अधिक बिगड़ गयी थी। घटनास्थल पर मौजूद साहरघाट थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घर से बाहर रह रहे मृतक के बड़े भाई को घटना की सूचना दी गयी है। उनके घर पहुंचने का इंतजार है। परिवारजनों की सहमति से शव को पोस्टमॉर्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...