मऊ, फरवरी 19 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना दोहरीघाट क्षेत्र अंतर्गत चिउटीडाड़ में गुरुवार को बंद कमरे में पंखे के हुंक से युवक का शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। बंद कमरे में युवक का शव कई दिनों से पंखे के हुंक से लटकता था। बंद कमरे से बदबू आने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर जांच में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र के चिउटीडाड़ निवासी 29 वर्षीय मयूर नायक की अभी शादी नहीं हुई थी। कुछ दिनों पूर्व उसके पिता की मौत हो गई थी। वह घर में अकेले मां के साथ रहता था। लेकिन मां भी कुछ दिनों से अपने मायके चली गई थी। वह अकेले ही घर पर रहता था। गुरुवार की दोपहर में घर से बदबू आने पर पास-पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना दोहरीघाट थाने की पुलिस को दिया। सूचना मिलते ही दोहरीघाट थाने की पुलिस दलबल ...