नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। जहांगीरपुरी इलाके में बंद कमरे में मोमोज हीटर जलाकर सो रहे दो युवकों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि गैस से चलने वाले मोमोज हीटर से निकली जहरीली गैस के कारण कमरे में ऑक्सीजन की कमी हो गई, जिससे दोनों की जान चली गई। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह जहांगीरपुरी थाने को पीसीआर कॉल मिली कि डी-ब्लॉक इलाके में एक कमरे में दो युवक बेहोशी की हालत में पड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुलवाने पर दोनों युवक बिस्तर पर पड़े मिले और कमरे में गैस की तेज गंध थी। पुलिस ने तुरंत दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृ...