नई दिल्ली, फरवरी 12 -- पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर पंजाब में 'ऑपरेशन लोटस पार्ट-2' चलाने का बड़ा आरोप लगाया है। आप के प्रवक्ता बलतेज पन्नू और संगरूर से विधायक नरिंदर कौर भराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रहे हैं। संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज ने दावा किया कि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने उन्हें बंद कमरे में मीटिंग का ऑफर दिया और संगरूर से टिकट देने का वादा किया। भराज ने कहा कि भाजपा को हर हलके में उम्मीदवार चाहिए इसलिए वो अन्य दलों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सीएम सैनी ने उन्हें मीटिंग करने के लिए संपर्क किया और कहा कि आपको संगरूर से टिकट देंगे और आपकी कोई अन्य डिमांड है तो उसे भी पूरा कर देंगे। खास बात ये ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.