वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी, संवाद। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के तारकेश्वर नगर कॉलोनी के एक मकान के बंद कमरे में मंगलवार देर रात एक महिला की लाश मिली। वह बीते 25 मई को कथित तौर पर दिल्ली निवासी युवक के साथ किराये पर रहने आई थी। पुलिस उसकी पहचान करने में जुटी है। तारकेश्वर नगर कॉलोनी में प्रमोद कुमार सिंह का मकान है। बीते 25 मई को एक युवक 35 वर्षीय महिला के साथ आया। उसने खुद का नाम विवेक सोनी बताया। पता पश्चिमी विहार दिल्ली बताया। महिला आई थी तो वह आधे घूंघट में थी। साड़ी पहनी थी। इसलिए उसका पूरा चेहरा नहीं दिख रहा था। महिला को युवक ने अपनी पत्नी बताया। बताया कि वह अयोध्या दर्शन करके आया था। उसी दिन शाम 6:00 बजे उसके दरवाजे पर ताला बंद था। लोगों को लगा कि वह पत्नी को लेकर फिर कहीं चला गया होगा। इस बीच मंगलवार रात कमरे से तेज दुर्गंध आने पर मकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.