पलामू, दिसम्बर 10 -- मेदिनीनगर। पलामू स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ते ठंड के बीच आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी किया है। सिविल सर्जन डॉ अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि बंद पक्के मकानों के कमरे में कभी अलाव जलाकर न सोएं। सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव ने बुधवार को शीतलहर के दौरान होने वाली बीमारियों एवं उनसे बचाव के उपायों की जानकारी पर अपने सभागार में प्रकाश डाला। उनके साथ डीपीएम देवेंद्र भूषण श्रीवास्तव, डीडीएम राजीव कुमार, जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ. अनूप कुमार और अर्बन हेल्थ मैनेजर सुखराम बाबू भी मौजूद रहे। सिविल सर्जन ने कहा कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान व चेतावनियों पर लगातार ध्यान रखें। घर से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े, दस्ताने, टोपी, मोजे और जूते अवश्य पहनें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.