चंदौली, जून 13 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत रतनपुर गांव में गुरुवार की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में बंद कमरे के फर्श पर 32 वर्षीय आटो चालक आनंद सेठ का शव नग्न अवस्था में पाया गया। फर्श पर चारो ओर खून पसरा था। शव से दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध से किसी अनहोनी की आशंका पर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गया। मृतक अकेले रहता था। उसका परिवार में मुंबई में रहता है। बलिया जिले के रसड़ा निवासी रमेश चंद्र सेठ के बेटा आंनद और दो बेटियां थी। बेटियों की शादी हो चुकी है। रमेश परिवार सहित वाराणसी के हबीबपुरा में रहते थे। उनकी भी दस साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी शकुंतला देवी अपने बेटे आनंद सेठ के साथ मुंबई में चली गई। मृतक आनंद की म...