लखनऊ, फरवरी 11 -- इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से बीफार्मा कर रहे छात्र का शव मंलगवार सुबह कमरे में संदिग्ध हालात में मिला। दोस्तों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो छात्र बेड़ पर औंधे मुंह पड़ा था। उसके मुंह से झाग और नाक से खून निकल रहा था। मूल रूप से बस्ती निवासी उमर मालिक (20) इंटीग्रल यूनिवर्सिटी से बीफार्मा का छात्र था। वह यूनिवर्सिटी के पास पीजी में रहता था। रूम पार्टनर मो. हसीब ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे उमर ने होटल में चाय पी। इसके बाद वह कमरे में आ गया। रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद उमर कमरे में सोने चला गया। बुधवार सुबह परिजनों ने उमर को फोन किया। फोन न उठने पर परिजनों ने रूम पार्टनर हसीब को फोन कर उमर से बात कराने को कहा। जब रूम पार्टनर उमर के कमरे में पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन उमर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.