हाथरस, फरवरी 2 -- हाथरस, हिन्दुस्तान संवाद। हाथरस को औधौगिक नगरी कहा जाता है। यहां काफी कारोबार संचालित होते हैं। अब रविवार को मोदी सरकार ने बजट में पुराने उधोगों को फिर से शुरू करने के लिए बजट में घोषणा की है। इससे जिले के उधोगों को राहत मिलने की उम्मीद कारोबारी जता रहे हैं। इस घोषणा से हाथरस के हैडलूम, टैक्सटाइल को संजीवनी मिलने की उम्मीद हैं। कुटीर उधोग रफ्तार पकड़ने की बात कही जा रही है। । बजट में जो घोषणा की गई है वह धरातल पर दिखे। इस बजट में पुराने उधोगों को दुबारा शुरू करने की बात कहीं गई है। इससे हाथरस का हैडलूम व टैक्स टाइल कारोबार फायदा होगा। हाथरस में काफी कुटीर उधोग संचालित होते हैं। यदि घोषणा धरातल पर जल्द दिखे तो यहां का पुरान स्वरुप फिर से लौट सकता है। प्रदीप गोयल, व्यापारी। - सरकार के द्वारा इंडीस्ट्रीज के लिए काफी काम किय...