धनबाद, मार्च 17 -- बरवाअड्डा। बरवाअड्डा थाना अंतर्गत भेलाटांड़ वीआईपी गली नंबर 6 स्थित विजय कुमार सिन्हा के बंद आवास में नगदी समेत लाखों रुपए का जेवरात चोरों ने चोरी कर ली। इस संबंध में विजय कुमार सिन्हा ने बरवाअड्डा थाना में आवेदन देकर बताया है कि 10 मार्च रात को ताला बंद कर सास की दाह संस्कार में सपरिवार दरभंगा गये थे। श्री सिन्हा ने बताया कि दाह संस्कार के बाद 14 मार्च को धनबाद भेलाटांड़ वीआईपी कालोनी गली नंबर 6 स्थित अपना मकान पहूंचे तो देखा कि मेन गेट का दोनों ताला टुटा हुआ है। घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि घर में रखे आलमारी टुटा हुआ है। आलमारी में रखे सारा समान अस्त व्यस्त बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे नगदी 22 हजार 500 रुपए, सोने की अंगुठी 3पीस, चांदी के पान पत्ता 10 पीस, 10 पीस मछली, चमच 2 पीस, पायल 7 जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.