देहरादून, जनवरी 30 -- खानपुर की घटना पर पूर्व सीएम ने जताया विरोध देहरादून, मुख्य संवाददाता। पूर्व सीएम हरीश रावत ने खानपुर में हुई घटना पर विरोध जताया। उन्होंने देवभूमि को इस बंदूक संस्कृति से बचाने पर जोर दिया। कहा कि जिस समय पंचायत चुनाव में बूथ कैप्चर हो रहे थे। डंडे के बल पर चुनाव के रिजल्ट घोषित किए गए। पुलिस का सहारा लेकर विपक्षियों पर मुकदमे दर्ज किए गए। उस समय भी उन्होंने आवाज उठाई। बहादराबाद थाने में दिन रात धरना दिया। आज फिर वही संस्कृति मंगलौर के चुनाव में हावी होती दिखाई दी। हम सब उससे लड़े और अब यह जो कुछ हुआ है, यह उसी का एक नग्न रूप है। जो हमें शर्मसार भी कर रहा है। खतरनाक प्रवृत्ति को और आगे बढ़ाने वाले ये लोग कौन हैं। इन चेहरों को यदि आप पहचानेंगे तो इनके संरक्षक भी आपके सामने बिल्कुल स्पष्ट हो जाएंगे। संरक्षकों के चेहरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.