एक संवाददाता, जुलाई 25 -- बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया में 14 साल के लड़के की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बड़हिया प्रखंड के प्रखंड क्षेत्र के खुटहा स्थित बालकिशन सिंह गंगा घाट के समीप शुक्रवार सुबह झाड़ियों से किशोर का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान खुटहा चेतन टोला निवासी चुनचुन सिंह उर्फ चूनमा के पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोस्तों के साथ बंदूक चेक करते समय गोली चलने से अमन की मौत हुई है। हालांकि, पूरा मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। जानकारी के अनुसार अमन गुरुवार सुबह लगभग 10 बजे से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। शुक्रवार सुबह गंगा स्नान को जा रहे लोगों ने घाट के समीप झाड़ियों में कुत्तों को भौंकते हुए देखा। संदेहवश जब वे झाड़ियों की ओर बढ़े तो वहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.