गुमला, दिसम्बर 17 -- डुमरी। जिले के आकांक्षी प्रखंड के बंदुआ गांव के ग्रामीणों के लिए बुधवार का दिन राहत और खुशी लेकर आया। दो महीने बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण गांव अंधेरे में डूबा हुआ था। जिससे ग्रामीणों का जनजीवन, खेती और बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही थी। जिलाध्यक्ष सह 20 सूत्री सदस्य मुख्तार आलम की पहल पर गांव में 63 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इसका उद्घाटन डुमरी प्रमुख जीवंती एक्का व मुख्तार आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।कांग्रेस एससी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष नारायण रजक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने समस्या से अवगत कराते हुए मांग पत्र सौंपा था। मुख्तार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के मुख्य अभियंता से संपर्क किया। जिसके बाद त्वरित कार्रवाई हुई।

हिंदी हिन्द...