लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- लखीमपुर। जिला जेल के एक बंदी ने पीसीएस प्री की परीक्षा पास कर ली है। उसने जेल में रहकर ही परीक्षा की तैयारी की थी। यह बंदी न सिर्फ बाकी बंदियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है। बल्कि उसके घर में खुशी का माहौल है। गोला निवासी रितिक पढ़ाई के मामले में हमेशा अच्छा रहा है। उसने एमटेक किया और वर्ष 2016 में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर नियुक्ति पाई। इसके बाद उनकी शादी हुई थी। सब कुछ सही चल रहा था, इसी दौरान अप्रैल 2021 में एक घटना हुई। जिसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई। बताया जाता है कि सिलिंडर से आग लग गई थी। इसमें उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। बाद ससुराल वालों ने दहेज एक्ट का मुकदमा दर्ज कराते हुए रितिक को जेल भेजवा दिया। इसके बाद से रितिक जेल में ही है। जेल में होने के बावजूद भी रितिक के हौसलों में कमी न...