बक्सर, जनवरी 29 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित महिला मंडल कारा में गुरुवार को बंदी दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम साहिला ने बंदियों की शिकायतों को सुना। बंदी दरबार के दरम्यान 01 सजावार महिला बंदी शाहजहां खातुन ने अपने जिला जेल मंडल कारा सासाराम में स्थानान्तरित करने का अनुरोध किया। महिला मंडल कारा के कुछ बंदियों ने अपने व अपने बच्चों के ईलाज के लिए कारा में आयोजित चिकित्सा शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ, दंत चिकित्सक व नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति के लिए डीएम से अनुरोध किया। जिसके बाद उन्होंने महिला मंडल कारा में विशेष कैम्प लगवाकर बंदियों के स्वास्थ्य जांच के लिए निर्देशित किया। महिला मंडल कारा में बंदी दरबार के आयोजन से महिला बंदियों में हर्षोउल्लास का माहौल बना रहा। मौके पर सीएस शिव कुमार प्रसाद चक्र...