मैनपुरी, जनवरी 31 -- मैनपुरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव प्रीती गिरी ने शुक्रवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। उन्होंने बैरक संख्या एक, दो, 5, 6, 7ए-बी, 8ए-बी, 9ए-बी, 11ए-बी, 13, 10ए, महिला बैरक तथा पाकशाला का निरीक्षण कर सचिव ने जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बंदी प्रभुदयाल पुत्र जगदीश ने बताया कि उसकी कोर्ट से जमानत हो चुकी है परंतु जमानती नहीं हैं जिसके चलते वह रिहा नहीं हो पा रहा है। सचिव ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिए कि बंदी के प्रार्थना पत्र को प्राधिकरण कार्यालय भिजवाएं। जेल अस्पताल के निरीक्षण में चिकित्सक ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि अभी सात बीमार बंदी जेल अस्पताल में है। इस दौरान जेल अधीक्षक शशांक पांडेय, जेलर जितेंद्र कश्यप, डिप्टी जेलर रतन प्रिया, हृदय चतुर्वेदी, विनोद कुमार, अनुज कुमार दीक्षि...