सहरसा, मार्च 9 -- नवहट्टा। बीते पांच साल से मंडल कारा सहरसा में बंद नवहट्टा थाना कांड संख्या 125/20 के अभियुक्त छोटकन मिस्त्री की शुक्रवार की देर रात सदर अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने जेल प्रशासन पर बंदी के साथ मारपीट किए जाने के कारण मौत होने का आरोप लगाते हुए नवहट्टा के शाहपुर बाजार में शव को रखकर चार घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम कर दिया। शनिवार की सुबह डीएम के निर्देश पर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों को सौंप दिया गया। शव को लेकर गांव पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम करते नारेबाजी व प्रदर्शन किया। मृतक के खिलाफ आपसी जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में जख्मी दिलीप मिस्त्री के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए 32 वर्षीय छोटकन मिस्त्री को 11 अगस्त 2020 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.