ललितपुर, दिसम्बर 6 -- जिला कारागार में पिछले करीब दो वर्षों से निरुद्ध बंटू सनातनी उर्फ बसंत राज गुप्ता की बीती देर शाम अचानक हालत बिगड़ गई। जिसके चलते जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां से उसको झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। उस पर आंगनवाड़ी कार्यकत्र्री की भर्ती में लाखों रुपए हड़पने का आरोप है। नदीपुर निवासी बंटू सनातनी उर्फ बसंत राज गुप्ता पुत्र पिछले करीब दो वर्षों से जिला कारागार में निरुद्ध है। उस पर आंगनवाड़ी कार्यकत्र्री की भर्ती में कई महिलाओं से लाखों रुपए हड़पने संग जाली नियुक्ति पत्र जारी करने के आरोप में मुकदमा हुआ था। गुरुवार देर शाम जिला कारागार में अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और उसे जेल प्रशासन ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। जिला चिकित्सालय में उपचार से राहत नहीं मिलने पर उसक...