समस्तीपुर, फरवरी 21 -- समस्तीपुर। समस्तीपुर मंडल कारा में विचाराधीन बंदी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। बंदी नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर लखना चौक, वार्ड-34 निवासी मनोज कुमार गुप्ता को बुधवार की रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पारिवारिक संपत्ति के विवाद के मामले में मनोज और उसकी पत्नी के खिलाफ वारंट जारी हुआ था। बीते 15 फरवरी को दोनों को गिरफ्तार किया गया था। पति के अंतिम संस्कार के लिए पत्नी को गुरुवार को 15 दिन के पैरोल पर रिहा किया गया। एएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बंदी के सीने में बुधवार की दोपहर दर्द शुरू हुआ। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान मृतक बंदी का पुत्र भी मौजूद था। मौत के बाद मृतक का पोस्टम...