उन्नाव, जनवरी 31 -- उन्नाव। डीएम व एसएसपी ने शनिवार को जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। जांच दौरान जेल अधीक्षक व अन्य कर्मी भी मौजूद रहे और अधिकारियों को जेल की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। अचानक हुए इस निरीक्षण से जेल प्रशासन में हलचल देखी गई। डीएम गौरांग राठी व एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने सबसे पहले जेल परिसर का भ्रमण कर सफाई की जांच की। उसके बाद बैरकों में पहुंच कर बंदियों की संख्या, रहन-सहन और अनुशासन संबंधी व्यवस्थाओं की जांच की। अधिकारियों ने भोजनालय का निरीक्षण कर बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, मेन्यू और सफाई की स्थिति देखी तथा आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। निरीक्षण दौरान चिकित्सा कक्ष में उपलब्ध दवाइयों, चिकित्सकीय स्टाफ और बीमार बंदियों के उपचार की जानकारी ली गई। डीएम ने निर्देश दिए कि सभी बंदियों को समय पर स्वास्थ्य परीक्ष...