दरभंगा, फरवरी 14 -- लहेरियासराय। दरभंगा मंडल कारा में मखाना अनुसंधान केंद्र की ओर से दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसके माध्यम से कुल 57 पुरुष बंदियों को मखाना उत्पादन से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मखाना अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. इंदु शेखर सिंह ने बंदियों को मखाना उत्पादन के बारे में जानकारी दी। मौके पर जेल अधीक्षक स्नेह लता, जेल उपाधीक्षक, सहायक अधीक्षक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...