सोनभद्र, फरवरी 21 -- सलखन। राष्ट्रीय फाइलेरिया नियत्रंण अभियान के तहत शनिवार को जिला कारागार गुरमा में महिला और पुरुष बंदियों समेत जेल के अन्य स्टाफ को फाइलेरिया को लेकर जागरुक किया गया। इस दौरान उन्हें फाइलेरिया की दवा भी खिलायी गयी। जिला कारागार अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि जिला चिकित्सा अधिकारी के कुशल नेतृत्व में राष्ट्रीय फाईलेरिया नियंत्रण के अन्तर्गत संचालित एमडीए, आईडीए अभियान में जिला कारागार में निरुद्ध पुरुष 595 एवं 30 महिला बंदियों और कारागार के समस्त स्टाप को दवा खिलायी गई। उन्हें उसके विशेषता के संबंध में जानकारी भी दी गई। इस मौके पर डा. अमित कुमार सिंह कारागार चिकित्साधिकारी, शंशाक पटेल प्रभारी जेलर, गौरव कुमार उप जेलर, गंगा प्रसाद यादव उप जेलर, गरिमा कुमारी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.