देवरिया, अगस्त 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में भी भाई-बहन के अटूट प्रेम का त्योहार रक्षाबंधन धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिला कारागार में सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ी है। बंदियों के हाथों पर बहनों का प्यार सजा तो दोनों के आंखों में आंसू आ गए। भीड़ के चलते जिला कारागार परिसर में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। भाई-बहन के अटूट प्रेम का सबसे बड़ा त्योहार रक्षाबंधन को लेकर महिलाओं को काफी उत्साह दिख रहा है। देवरिया जेल में देवरिया के अलावा कुशीनगर के भी बंदी बंद है। 1450 बंदियों के बंद होने के चलते सुबह आठ बजे से ही रक्षा बंधन को लेकर मुलाकात शुरू करा दी गई है। पहली मुलाकात डेढ़ सौ महिलाओं की कराई गई। जेल में बहनों ने तिलक लगाकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान कई बहनों के आंसू छलक आए। जेल से बाहर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.