दरभंगा, नवम्बर 27 -- बेनीपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिव गोपाल मिश्र ने बुधवार को उपकारा का निरीक्षण किया। उन्होंने कारा में बंदियों को उपलब्ध रहन सहन, खान पान, स्वास्थ्य, सुरक्षा आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उच्च न्यायालय पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशों के अनुरूप कारा व्यवस्था संचालन का निर्देश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने महिला बंदियों एवं उनके साथ आवासित बच्चों से पूछताछ की। बच्चों को सही ढंग से प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है। महिला बंदियों को सिलाई मशीन चलाने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है। डीजे कारा परिसर की साफ सफाई एवं बागवानी को लेकर संतुष्ट दिखे। काराधीक्षक विरेंद्र कुमार राय, उपाधीक्षक रत्नेश कुमार राय, अमितेश कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.