लखनऊ, फरवरी 13 -- शासन ने कन्नौज जिला जेल से पांच जनवरी को दो बंदियों के भाग निकलने के मामले में जेल अधीक्षक भीम सेन मुकुंद को भी निलंबित कर दिया है। जेल अधीक्षक के विरुद्ध लगभग डेढ़ माह बाद कार्रवाई करते हुए उन्हें कारागार मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। कन्नौज जिला जेल से विचाराधीन बंदी डंपी उर्फ शिवा व अंकित भाग निकले थे। मामले में शुरुआती जांच के बाद लापरवाही के दोषी जेलर विनय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर बद्री प्रसाद, बंदी रक्षक शिवेंद्र सिंह यादव व प्रधान बंदी रक्षक शिवचरन को निलंबित किया गया था। जेल अधीक्षक की भूमिका की जांच डीआइजी कारागार कानपुर रेंज को सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट में जेल अधीक्षक की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...