सीतापुर, जनवरी 31 -- सीतापुर। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप सक्सेना, नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भगीरथ वर्मा, डीएम डॉ. राजागणपति आर व एसपी अंकुर अग्रवाल ने शुक्रवार को जेल का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बन्दियों द्वारा बनाई गयी अगरबत्ती, बर्तन एवं अन्य सामग्रियों के बिक्री केन्द्र का जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर उद्घाटन किया। अतिथियों ने बंदियों द्वारा बनाई गई वस्तुओं को देखा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...