मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। केंद्रीय कारा मुजफ्फरपुर में बंदियों के मानसिक और शारीरिक विकास तथा उनमें खेल प्रतिभा विकसित करने के लिए मंगलवार को खेल शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन मनीष कुमार मिश्रा, डीआरएसएच मंडल कार्यालय, सतीश कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक खुदरा विक्रय मंडल कार्यालय, मिथिलेश कुमार वरिष्ठ प्रबंधक और कारा अधीक्षक ब्रिजेश सिंह मेहता ने किया। खेल प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बंदियों को आईओसीएल द्वारा किट प्रदान की गई, जिसमें ट्रैक सूट, सूज, टी शर्ट, सॉक्स और कैप थे। इसके अलावा टेबल टेनिस की टेबल, बॉल, वालीबॉल और नेट दिया गया। कार्यक्रम दो माह तक चलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.