सीवान, दिसम्बर 23 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक से आम लोग परेशान हैं। बंदर घरों की छतों पर डेरा जमाए हुए हैं और मौका मिलते ही खाने-पीने का सामान लेकर भाग जा रहे हैं। इस समस्या के कारण लोगों का घर में रहना मुश्किल हो गया है। खासकर प्राणपुर गांव के लोगों में बंदरों के आतंक से भय का माहौल बना हुआ है। बंदरों के आतंक से प्राणपुर, सुंदरपुर, आलमपुर, कैलगढ़, ग्यानी मोड़ सहित कई गांव प्रभावित हैं। इसके अलावा बहादुरपुर, रघुनाथपुर, पट्टी भलुआ, पहाड़पुर, सदरपुर, रानीपुर, बालापुर, हरपुर, धनाव, तेतहली समेत दर्जनों गांवों में बंदरों के कारण लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा पशु नीलगाय और बंदरों के आतंक से एक ओर फसलों को नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों में डर बना हुआ है। पूर्व मुखिया सुरेश सिंह और बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.