औरैया, दिसम्बर 18 -- फफूंद, संवाददाता। नगर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान नागरिकों को राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत ने बंदर पकड़ो अभियान की शुरुआत कर दी है। अभियान के पहले ही दिन मथुरा से आई विशेषज्ञ टीम ने 55 बंदरों को पकड़ा। बीते छह माह में बंदरों के काटने से 20 से अधिक लोग घायल हो चुके थे। थाना परिसर, मुख्य बाजार, पक्का तालाब समेत कई इलाकों में बंदरों का जमावड़ा रहता था। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विनय कुमार पांडेय ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और पकड़े गए बंदरों को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...