शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- शाहजहांपुर संवाददाता शहर में बंदरों के आतंक से नगर वासियों को राहत मिल सकती है। नगर निगम ने बंदर पकड़ने के लिए तीसरी बार टेंडर निकाले है। इसी सप्ताह टेंडर फ़ाइनल हो जाएंगे। सब कुछ ठीक रहा तो अगले महीने से बंदर पकड़े जाने का काम शुरू हो जाएगा। नगर में बंदरों के आतंक से कई मोहल्ले के लोग परेशान हैं नगर निगम द्वारा बंदरों को पकड़वाया जाने के लिए कई बार निविदाये आमंत्रित की गई लेकिन लोगों ने टेंडर नहीं डाले कुल मिलाकर बंदर पकड़वाने की बात बन नहीं पाई।वही दिसंबर महीने में नगर निगम ने बंदर पकड़ने के लिए टेंडर निकाले थे जिसमें दो फर्मो ने टेंडर डाले जिसमें टेंडर की जांच होने के बाद दोनों फर्मो को बंदर पकड़ने का अनुभव ना होने की बजह से दोनों फर्मो का टेंडर कैंसिल कर दिया। वही नगर निगम ने तीसरी बार बंदर पकड़ने के लिए टेंडर निका...