शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से परेशान नगरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम द्वारा बंदर पकड़ने के लिए आमंत्रित किए गए टेंडर आज फाइनल किए जाएंगे। यदि सभी औपचारिकताएं पूरी रहीं तो अगले महीने से शहर में बंदर पकड़ने का अभियान शुरू हो सकता है। शहर के कई मोहल्लों में बंदरों के झुंड से लोग लंबे समय से परेशान हैं। घरों की छतों, गलियों और बाजारों में बंदरों के उत्पात से न सिर्फ दहशत का माहौल है, बल्कि कई बार चोटिल होने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। नगर निगम ने इससे पहले भी बंदर पकड़वाने के लिए कई बार निविदाएं आमंत्रित की थीं, लेकिन किसी भी फर्म ने रुचि नहीं दिखाई, जिससे मामला अटका रहा। दिसंबर माह में नगर निगम ने एक बार फिर बंदर पकड़ने के लिए टेंडर निकाले थे। इस बार दो फर्मों द्वारा टेंडर डाले गए हैं। सोमवार को नगर नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.