चंदौली, नवम्बर 13 -- चंदौली। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी ने बंदरों को पकड़कर बोरे में रखकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। साथ ही वहीं डिस्पोजल के लिए रख दिया। कहा कि कई गांव धरहरा, उकनी, सलेमपुर, सकलडीहा, फत्ते प्रतापपुर, कांटा विशुनपुरा आदि दर्जनों गांवों में बंदरों ने ग्रामीणों का जीना मुहाल कर दिया है। बच्चों, महिलाओ और राहगीरों पर हमला कर रहे हैं। खड़ी सब्जी, पेड़ में लगे फल, अनाज को नुकसान पहुंचा रहे हैं। कई किसान दिवस में इस मुद्दे को उठाया गया लेकिन प्रशासन कुम्भकर्णीय नींद सो रहा है। जिले में बंदर डिस्पोजल की कार्रवाई अब जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान के नेतृत्व में होगी। संगठन किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...