लखनऊ, जनवरी 29 -- लखनऊ। पीजीआई क्षेत्र के कल्ली पश्चिम के कटे भीट गांव में मंगलवार को बंदर ने एक महिला किरन मिश्रा (53) को काट कर घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने बंदर को भगाया। इसके बाद अस्पताल ले जाकर उनका इलाज कराया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। किरण ने बताया कि करीब छह महीना पहले उनके बेटे जय को भी बंदर ने काट कर घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब एक वर्ष गांव में बंदरों ने आतंक मचा रखा है। कई बार शिकायत की गई है लेकिन किसी जनप्रतिनिधि या वन विभाग ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.