बागेश्वर, जनवरी 10 -- तहसील मार्ग स्थित मजियाखेत में एक व्यक्ति बंदर को आते देख भागने लगा। इस दौरान व असंतुलित होकर छत नीचे गिर गया और घायल हो गया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल भर्ती किया है। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मजियाखेत निवासी 30 वर्षीय आनंद सिंह पुत्र दान सिंह शनिवार शाम अपने मकान के छत पर खड़ा था। इसी दौरान अचानक छत पर बंदरों का झुंड आ गया। जिसे देख वह भागने लगा। तभी असंतुलित होकर वह छत से नीचे गिर गया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां तैनात डॉ. डाक्टर साक्षी ने उपचार शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...