शाहजहांपुर, फरवरी 7 -- बंदर खाना ले गया तो नाराज़ पति ने पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति के विरूद्ध जान से मारने की धमकी और मारपीट कर पत्नी को घर से निकालने का मुकदमा दर्ज किया है। मामला पड़ोसी गांव इंद्रपुर का है। विजेन्द्र की पत्नी सरोजनी ने घर में खाना बनाकर रखा। इसी दौरान घर में आए बंदर खाना लेकर चंपत हो गए। पति विजेन्द्र घर आया तो खाना नदारद मिला। पत्नी ने बताया बंदर खाना ले गये। पीड़िता का आरोप है पति आपे से बाहर हो गया। उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने थाने आकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पति फरार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...