संभल, जुलाई 12 -- थाना कुढ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव रीठ में हैंड पंप पर नहा रही पांच वर्षीय बच्ची पर बंदर ने हमला बोल दिया। बंदर ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची का उपचार सरकारी अस्पताल में कराया गया। वहीं गांव जारई में खेतों में काम कर रहे एक युवक को सांप ने काट लिया। गांव रीठ निवासी बलराम की पांच वर्षीय बेटी रोशनी शुक्रवार की सुबह दस बजे घर के बाहर लगे हैंडपंप पर नहा रही थी। उसी दौरान अचानक एक बंदर बच्ची पर हमला बोल दिया। जब तक लोग बच्ची को बचाते तब तक बंदर ने उसे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्ची का उपचार शहर के सरकारी अस्पताल में कराया गया। वहीं शाम को जारई गांव निवासी अर्जुन को सांप ने काट लिया। परिवार के लोगों ने बताया कि युवक खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान झाड़ियों से निकलकर एक सांप उसके पैर से लिपट गया और उसे काट लिया...