लातेहार, जनवरी 27 -- बेतला प्रतिनिधि । बेतला पार्क घूमने आए पर्यटक बंदर के हमले में जख्मी हो गया। जानकारी के मुताबिक विश्वनाथ राम चंद्रवंशी ग्राम बसडीहा (पांकी पलामू ) नामक पर्यटक अपने अन्य साथियों के साथ सोमवार को पार्क घूमने बेतला आया था। वह इंट्री रसीद लेने के लिए जब बुकिंग काउंटर जाने लगा तो पार्क मेन गेट के पास एक बंदर ने उसपर अचानक हमला कर दिया। बाद में उसने इसकी सूचना बेतला रेंज कार्यालय को दी और इलाज कराने मेदिनीनगर अस्पताल चला गया। इधर मामले में वनरक्षी सह कॉम्प्लेक्स प्रभारी निरंजन कुमार ने पर्यटक समेत आमजनों से बंदरों को किसी भी सूरत में ड्राई फूड नहीं खिलाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...