भागलपुर, मई 17 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के कमलचक गांव में कुछ दिनों से बंदर लोगों को काटकर घायल कर रहे हैं। तीन दिन पूर्व बंदरों ने कुछेक घरों पर हमला बोल दिया। इससे गर्मी से बचने के लिए घर के दरवाजे, बरामदे में सोए लोग जख्मी हो गए थे। जिनका इलाज रेफरल अस्पताल में कराया। ग्रामीणों ने बताया कि एक-दो दिन शांत रहने के बाद आज शुक्रवार को फिर एक बच्ची को काट कर जख्मी कर दिया। तब लोगों ने वन विभाग से गुहार लगाई। जानकारी मिलते ही वनपाल पूनम कुमारी, वन रक्षी राकेश कुमार यादव आदि वहां पहुंचे। पूर्व में हमले में पीड़ित भिखारी यादव का दोनों पैर जख्मी हो गया था। जबकि रामसकल, सुमित्रा देवी के पैर एवं हाथ में काट लिया था। जिससे सभी जख्मी हो गए हैं। सुगुनि को शुक्रवार को बंदर ने काट लिया है। बंदरों के आतंक से लोग खासे भयभीत हैं। वन विभाग के अधिक...