सीवान, अप्रैल 6 -- सिसवन। थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में शनिवार की सुबह बंदर के भय से एक युवक छत से गिर कर.घायल हो गया। घायल युवक स्थानीय निवासी भगवान महतो का पुत्र संदीप कुमार महतो है। युवक छत पर था तभी कहीं से बंदर छत पर पहुंच उसके ऊपर हमला किया। भय से भागने के दौरान युवक छत से गिरकर घायल हो गया। सिसवन रेफरल अस्पताल में इलाज कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...