गंगापार, मार्च 10 -- इन दिनों बंदरों का आतंक बढ़ गया है। आए दिन लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसी तरह की एक घटना में घायल हुई वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। लालगोपालगंज के वार्ड संख्या पांच सोनबरसा गांव निवासी स्वर्गीय देवी प्रसाद द्विवेदी की पत्नी 70 वर्षीय लल्ली देवी शुक्रवार को किसी काम से छत पर गईं थीं। इसी दौरान ऊपर मौजूद बंदरों ने काटने की नीयत से लल्ली देवी के ऊपर झपट्टा मारा, बचने की कोशिश के दौरान लल्ली देवी असंतुलित होकर छत से नीचे गिर गई। उपचार के लिए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार ले जाया गया जहां प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बीती रात उनका निधन हो गया। यह घटना बानगी मात्र है। रोजाना दर्जनों लोग बंदरों के हमले से घायल हो रहे हैं। एक माह पूर्व श्रृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.