फिरोजाबाद, अक्टूबर 3 -- शिकोहाबाद नगर क्षेत्र में बंदरों का आतंक खत्म नहीं हो रहा है। शुक्रवार को छत पर किसी काम से गई महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले से महिला घायल हो गए। नगर पालिका ने बंदरों को पकड़ने के लिए कई दिन अभियान चलाकर एक हजार से अधिक बंदरों को पकड़कर जंगल भिजवाया था। इसके बाद भी बंदरों का आतंक क्षेत्र से कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को 58 वर्षीय नूतन पत्नी अशोक कुमार निवासी बड़ा बाजार छत पर किसी काम से गई थी। बताया जाता है कि इसी दौरान बंदर ने महिला पर हमला कर दिया। बंदर ने महिला को काट लिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजन महिला को इलाज के लिए अस्पताल में लेकर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...