बलिया, दिसम्बर 14 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चंद्रवार गांव में बंदरों का आतंक से ग्रामीण परेशान हो गए हैं। बंदरों ने बीस दिन के अंदर दो दर्जन से अधिक लोगों को हमला कर जख्मीं कर दिया है।इनका आतंक इतना बढ़ गया है कि राह चलते लोगों पर हमला कर दे रहे हैं। खूंखार बंदरों के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को गांव में मंदिर के पास प्रदर्शन कर वन विभाग के अधिकारियों से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि बंदरों ने अब तक गांव के गोविंदा, जितेंद्र चौहान, राघवेंद्र, नंदजी, पंकज, डॉ. शिवदास शर्मा, रिंकू, गोपाल, विभावती, अमर शर्मा आदि के साथ ही आजमगढ़ से चंद्रवार धाम मंदिर पर दर्शन करने आए शिव प्रसाद को भी काटकर जख्मीं कर दिया है। यहां तक कि गांव में दो पालतू कुत्तों को भी काटकर घायल कर दिया है। बंदरों के हमले से जख्मीं ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.