बदायूं, जुलाई 31 -- बिल्सी। नगर में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बुधवार को वार्ड संख्या तीन के सभासद को काट लिया। सभासद उमेश चंद्र वार्ष्णेय अपने घर की छत पर लगे पौधों में पानी डालने गए थे। इसी दौरान बंदरों का एक झुंड उनकी छत पर आ गया। जिसे भगाने का प्रयास किया। तभी झुंड ने काटकर घायल कर दिया। जिनका उपचार एक निजी डॉक्टर के यहां चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...