चंदौली, अगस्त 30 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद चहनियां क्षेत्र के कैलावर सहित आसपास के गांवो में बंदरों का आतंक फैला हुआ है। शुक्रवार की देर शाम को बंदरो ने पुराने मकान छज्जा हिलाकर तोड़ दिया। जिससे उसके नीचे बैठी 55 वर्षीय शीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी। परिजनों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तक दर्जनों लोग बंदरों के हमले और आतंक से घायल हो चुके है। वन विभाग को सूचना देने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है। चहनियां क्षेत्र के कैलावर सहित आसपास के गांवो में बंदरों का आतंक है। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कैलावर गांव में विगत कई दिनों से बंदरो के झुंड ने आतंक मचा रखा है। शुक्रवार की शाम को घर के बाहर द्वार पर शीला देवी अपने नातिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.