चंदौली, फरवरी 22 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर में बंदरों के आतंक के कारण शनिवार को एक युवक छत से गिरकर घायल हो गया था। परिजनों ने उसे ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरार रविवार को उसकी मौत हो गई। घटना के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सिकंदरपुर गांव निवासी स्वर्गीय सालिक गुप्ता के 35 वर्षीय बेटे सरोज गुप्ता बीते शनिवार को अपने घर की छत पर कपड़ा लेने के लिए गए थे। इसी दौरान अचानक बंदरों के झुंड के आ जाने से वह घबरा गए और डर के कारण छत से नीचे कूद गए। नीचे गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों ने तत्काल उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उनकी रविवार को मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है। अस्पताल से शव मिलने पर वाराणसी की लंका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.