रुद्रपुर, दिसम्बर 8 -- रुद्रपुर। बंदरों के हमलों को लेकर वन महकमा अलर्ट हो गया है। बंदरों के आतंक से निजात पाने के लिए वन विभाग ने बधियाकरण अभियान शुरू किया है। वन विभाग द्वारा अब तक लगभग 700 बंदरों का बधियाकरण किया गया है। शहर में लगातार बढ़ रहे बंदरों के हमलों से दहशत का माहौल बनने पर वन विभाग पूरी तरह अलर्ट हो गया है। आवासीय इलाकों, बाज़ारों और सरकारी दफ्तरों में बंदरों के उपद्रव की शिकायतें बढ़ने के बाद विभाग ने विशेष टीमों को सक्रिय करते हुए बधियाकरण अभियान को तेज कर दिया है। बंदरों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण पाने के लिए विभाग पिछले कई दिनों से अभियान चला रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी तराई केन्द्रीय वन प्रभाग उमेश चन्द्र तिवारी ने बताया कि अब तक लगभग 700 बंदरों का सफलतापूर्वक बधियाकरण किया जा चुका है। अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.