एटा, मार्च 20 -- बंदरों के हमले से बचने के लिए युवक मंदिर में घुसा और अचानक पैर फिसल गया। मूर्ति पर गिर जाने से खंडित हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया। पुलिस का दावा है कि पूजा करने आए युवक को अचानक से बंदरों ने घेर लिया था और बचने के दौरान गिरने से मूर्ति खंडित हो गई थी। नगर के मोहल्ला पंसारियान में श्री राधा कृष्ण महाराज का मंदिर है। इसमें शिव परिवार की भी मूर्ति लगी हुई है। मंगलवार सुबह नंदी, शिवलिंग की मूर्ति खंडित हो गई। मूर्ति खंडित होने की जानकारी के बाद हिंदू संगठन, किसान नेता पहुंचे और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही सीओ, जलेसर पुलिस पहुंची और समझा-बुझाकर जाम को खुलवाया था और 24 घंटे में खुलासे का आश्वासन दिया गया। जलेसर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी डा. सुधीर कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.