संभल, जून 8 -- थाना बनियाठेर के गांव नेहटा में एक मासूम को शुक्रवार की शाम छह बजे छत पर खेलते समय बंदरों ने हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर आए। गांव निवासी शिवम पुत्र राजीव शुक्रवार की शाम छह बजे छत पर खेल रहा था। जबकि मां व परिवार के अन्य लोग नीचे बैठे हुए थे। इसी दौरान बंदरों के झुंड ने शिवम पर हमला बोल दिया। हमला करने पर जब शिवम चीखा तो परिजन उसे बचाने के लिए ऊपर दौड़े। जब तक परिजन शिवम को बंदरों से छुड़ा पाते तब तक बंदरों ने उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसके दोनों हाथ बुरी तरह से जख्मी कर दिए। परिजन उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसका उपचार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.