बदायूं, फरवरी 16 -- बिल्सी, संवाददाता। नगर के सम्राट अशोक चौक अंबियापुर के निकट रविवार सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब बंदरों के एक झुंड ने एक उल्लू पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से उल्लू घायल हो गया और सड़क किनारे गिर पड़ा। घटना सुबह के समय की बताई जा रही है, जब उल्लू चौक के पास बैठा हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बंदरों का झुंड अचानक वहां पहुंचा और उल्लू को घेरकर उस पर झपट पड़ा। बंदरों को हमला करते देख आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों ने साहस दिखाते हुए बंदरों को वहां से भगाया और घायल उल्लू को उनके चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान कुछ देर के लिए चौक पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। घटना की जानकारी तुरंत कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। वन विभाग की टीम...